Sunday, June 29, 2014

Murli-[29-6-2014]-Hindi

29-06-14 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ``अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज:16-02-78 मधुबन 
विश्व के अधिकारी सो सर्व के सत्कारी बनो 


वरदान:- समय और संकल्प रूपी खजाने पर अटेन्शन दे जमा का खाता बढ़ाने वाले 
पदमापदमपति भव 

वैसे खजाने तो बहुत हैं लेकिन समय और संकल्प विशेष इन दो खजानों पर अटेन्शन 
दो। हर समय संकल्प श्रेष्ठ और शुभ हो तो जमा का खाता बढ़ता जायेगा। इस समय 
एक जमा करेंगे तो पदम मिलेगा, हिसाब है। एक का पदमगुणा करके देने की यह 
बैंक है इसलिए क्या भी हो, त्याग करना पड़े, तपस्या करनी पड़े, निर्मान बनना पड़े, 
कुछ भी हो जाए....इन दो बातों पर अटेन्शन हो तो पदमापदमपति बन जायेंगे। 

स्लोगन:- मनोबल से सेवा करो तो उसकी प्रालब्ध कई गुणा ज्यादा मिलेगी।