Sunday, December 29, 2013

Murli-[29-12-2013]- Hindi

29-12-13 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ``अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज:06-03-97 मधुबन 
शिव जयन्ती की गिफ्ट - मेहनत को छोड़ मुहब्बत के झूले में झूलो 


वरदान:- अपने पूर्वज स्वरूप की स्मृति द्वारा सर्व आत्माओं को शक्तिशाली बनाने वाले आधार, उद्धारमूर्त भव 

इस सृष्टि वृक्ष के मूल तना, सर्व के पूर्वज आप ब्राह्मण सो देवता हो। हर कर्म का आधार, कुल मर्यादाओं का आधार, 
रीति रस्म का आधार आप पूर्वज सर्व आत्माओं के आधार और उद्धारमूर्त हो। आप तना द्वारा ही सर्व आत्माओं को 
श्रेष्ठ संकल्पों की शक्ति वा सर्वशक्तियों की प्राप्ति होती है। आपको सब फॉलो कर रहे हैं इसलिए इतनी बड़ी जिम्मेवारी 
समझते हुए हर संकल्प और कर्म करो क्योंकि आप पूर्वज आत्माओं के आधार पर ही सृष्टि का समय और स्थिति का 
आधार है। 

स्लोगन:- जो सर्व शक्तियों रूपी किरणें चारों ओर फैलाते हैं वही मास्टर ज्ञान-सूर्य