Saturday, June 8, 2013

Murli [8-06-2013]-Hindi

मुरली सार:- मीठे बच्चे-तुमने ईश्वर की गोद ली है मनुष्य से देवता बनने के लिए, 
उनकी श्रीमत ही तुम्हें मनुष्य से देवता बना देती है 

प्रश्न:- आप मुये मर गई दुनिया-इसका अर्थ क्या है? 
उत्तर:- आप बच्चे जब बाप के पास जीते जी मरते हो तो सारी दुनिया ही खत्म हो 
जाती है। दूसरे मनुष्य तो जिस दुनिया में मरते हैं उसी दुनिया में जन्म लेते, लेकिन 
तुम्हारा जन्म फिर इस पुरानी दुनिया में नहीं होता। नया जन्म नई दुनिया में होता है। 
तुम बच्चों को स्वर्ग की बादशाही मिल जाती है। 

गीत:- मरना तेरी गली में..... 

धारणा के लिए मुख्य सार:- 

1) मम्मा-बाबा को फॉलो कर सूर्यवंशी में आना है। अपनी मत पर नहीं चलना है। 
श्रीमत से ऊंच देव पद पाना है। 

2) हम बाबा के ही होकर रहेंगे-इसी निश्चय में रहना है। कभी किसी बात में संशय नहीं उठाना है। 

वरदान:- सदा खुशी की खुराक खाने और खिलाने वाले खुशहाल, खुशनसीब भव 

आप बच्चों के पास सच्चा अविनाशी धन है इसलिए सबसे साहूकार आप हो। चाहे सूखी रोटी 
भी खाते हो लेकिन खुशी की खुराक उस सूखी रोटी में भरी हुई है, उसके आगे कोई खुराक नहीं। 
सबसे अच्छी खुराक खाने वाले, सुख की रोटी खाने वाले आप हो इसलिए सदा खुशहाल हो। तो 
ऐसे खुशहाल रहो जो और भी देखकर खुशहाल हो जाएं तब कहेंगे खुशनसीब आत्मायें। 

स्लोगन:- नॉलेजफुल वह है जिसका एक भी संकल्प वा बोल व्यर्थ न जाये।